4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA, 4th T20: टीम इंडिया की 82 रनों से धमाकेदार जीत, सीरीज में 2-2 की बराबरी

चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत हासिल की। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। 19 जून को पांच टी-20 मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 Jun 2022, 10:40 PM IST

ind vs sa 4th t20 match report rajkot Dinesh Karthik Rishabh Pant

टीम इंडिया की जीत

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मुकाबला राजकोट में खेला गया। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई और टीम 87 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने ये मुकाबला 82 रनों से जीत लिया। अब पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो चुकी है। 19 जून को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

दिनेश कार्तिक ने की शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इस बार ईशान किशन और गायकवाड़ अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। गायकवाड़ ने 5 और किशन ने 27 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। दोनों की खराब फॉर्म जारी रही। टीम इंडिया को एक अच्छे स्कोर तक दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने पहुंचाया। पांड्या ने एक बार फिर जुझारू पारी खेली और 31 गेंदों में 46 रन बनाए। अंत में एक फिनिशर के रूप में दिनेश कार्तिक नजर आए। कार्तिक ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- IND vs SA, 4th T20: टीम इंडिया की 82 रनों से धमाकेदार जीत, सीरीज में 2-2 की बराबरी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी बहुत खराब रही। कप्तान बवुमा रिटायर्ड हर्ट हो गए और डी कॉक भी कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम इंडिया की तरफ से आवेश खान ने चार, युजवेंद्र चहल ने दो औरर अक्षर पटेल, हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढें- इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 50 ओवर में जड़े 498 रन, बनाया सबसे बड़ा स्कोर