29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन हुए संजू सैमसन के हुए फैन, कहा- युवराज सिंह की क्षमता है

अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। हालांकि वो भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए। संजू को लेकर अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेल स्टेन ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने संजू के बारे में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 7 Oct 2022, 6:21 PM IST

संजू सैमसन

संजू सैमसन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच शानदार रहा। भारतीय टीम इस मैच में 9 रनों से हार गई। भारतीय बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। शुरूआती बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की और नतीजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। शुरूआत में गेंदबाजों का जलवा भी देखने को मिला लेकिन अंतिम ओवर्स में खूब धुनाई हुई। इस मैच में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की शानदार पारी खेली। ये पारी बहुत ही गजब की रही थी। इस पारी के बाद कई दिग्गज सैमसन के फैनो हो गए है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन टीम इंडिया केवल 240 रन ही बना पाई। अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है।


संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान

डेल स्टेन ने कहा, इस मैच में एक बार लगा था कि युवराज की तरह सैमसन भी 6 गेंदों पर 6 सिक्स ना लगा दें। सैमसन जानता था कि शम्सी का दिन खराब है। जब रबाडा ने नो बॉल फेंकी तो मैं नर्वस था क्योंकि संजू सैमसन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें युवराज सिंह की क्षमता है। मुझे पता है कि संजू आराम से सिक्स हिट कर सकता है। ऐसे में वो टीम को जिता सकता है। मैंने संजू को आईपीएल में देखा था गेंदबाजों को नीचे गिराने और बाउंड्री मारने की उनकी क्षमता विशेष रूप से खेल के अंतिम 2 ओवरों में शानदार है। एक दिन जरूर वो भी युवराज की तरफ 6 गेंदों में 6 सिक्स जरूर लगाएगा।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद निराश हुए संजू सैमसन



भारत की हुई हार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर ने भी रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया को आखिरी ओवर में 30 रन बनाने थे लेकिन संजू सैमसन 3 चौके और सिक्स जड़कर 20 रन ही बना सके। गायकवाड़ ने इस मैच में बहुत ही धीमी गति से रन बनाए। ये ही नुकसान टीम इंडिया को हुआ। इसके अलावा शुभमन गिल और शिखर धवन भी नाकाम रहे। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन भी फेल हुए।

यह भी पढ़ें- ODI डेब्यू में सबसे ज्यादा लुटाने वाले 2 भारतीय स्पिनर्स