1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने गेंदबाजों के खोले दिए धागे, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 170 रन का लक्ष्य

IND vs SL 2nd Semi-Final: एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्‍य रखा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 01, 2026

IND vs SL 2nd Semi-Final, Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SL 2nd Semi-Final: एशियन गेम्‍स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में जहां ईशान किशन ने 80 की विस्‍फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, तो वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 21 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से 38 रन की तफानी पारी खेली है।

ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

बता दें कि इस मैच में ईशान किशन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्‍कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली है। वह इस मैच में नंबर-5 पर बल्‍लेबाजी करने के लिए उतरे थे। इस पारी के साथ उन्‍होंने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान मनीष पांडे के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने नाबाद 79 रन की पारी खेली थी।

T20I की एक पारी में सबसे ज्यादा स्पिन ओवर — फुल मेंबर टीमें

स्पिन ओवरमुकाबलास्थानवर्ष
18जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीजपोर्ट ऑफ स्पेन2010
18पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियाकोलंबो RPS2012
18पाकिस्तान vs भारतकोलंबो RPS2026
17न्यूजीलैंड vs भारतलखनऊ2023
17न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाकोलंबो RPS2026
17श्रीलंका vs भारतनिस्शिन2026

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 24 के स्‍कोर पर अभिषेक शर्मा (7) और संजू सैमसन (7) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारत को तीसरा झटका 59 के स्‍कोर पर वैभव सूर्यवंशी (38) के रूप में लगा। फिर चौथा विकेट 87 के स्‍कोर पर कप्‍तान श्रेयस अय्यर (13) के रूप में गिरा। टीम इंडिया 112 के स्‍कोर पर ही पहुंची थी कि अक्षर पटेल (8) भी आउट हो गए। फिर 125 के स्‍कोर पर तिलक वर्मा (2) भी पवेलियन लौट गए। भारत का सातवां और आखिरी विकेट 151 के स्‍कोर पर शिवम दुबे (3) के रूम में गिरा। जबकि ईशान किशन 80 और वॉशिंगटन सुंदर 7 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। इस तरह भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए।