2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देखें लाइव

IND vs SL : भारतीय टीम नई स्क्वॉड के साथ नए साल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से आगाज करने जा रही। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगा। दोनों के बीच 3 टी20 मैच और 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 3 जनवरी 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। आइये आपको बताते हैं पूरा शेड्यूल और मैचों का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2022, 1:24 PM IST

ind-vs-sl-t20-and-odi-series-when-and-where-to-watch-live-telecast-star-sports-live-streaming-disneyhotstar.jpg

भारत और श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देखें लाइव।

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी में शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया नए साल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से आगाज करेगी। दोनों के बीच 3 टी20 मैच और 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 3 जनवरी 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया ने साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दोनों सीरीज देखने के लिए फैंस को दूसरे चैनल पर जाना होगा। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी ऐप बदलना होगा।

भारतीय टीम नए साल से नई स्क्वॉड के साथ श्रीलंका से दो-दो हाथ करने को तैयार है। टी20 में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास रहेगी। चयन समिति ने शिखर धवन और ऋषभ पंत को दोनों ही फॉर्मेट से बाहर कर दिया है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

- पहला टी20 मैच 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में

- दूसरा टी20 मैच 5 जनवरी को पुणे में

- तीसरा टी20 मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में

(नोट: सभी टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।)

पहला वनडे मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में

दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी को कोलकाता में

तीसरा वनडे मैच 15 जनवरी को तिरुवंतपुरम में

(नोट : सभी वनडे मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।)

यह भी पढ़े -100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए पत्नी का इमोशनल पोस्ट

यहां देख लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 एकदिवसीय मुकाबलों का लाइव प्रसारण क्रिकेट फैंस स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। जबकि इन सभी मैचों की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े - चीफ सेलेक्टर बनते ही शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में किए तीन बड़े बदलाव