7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका A के खिलाफ विकेट के लिए तरसे Team India के बॉलर्स, प्रसिद्ध कृष्णा-गुरनूर बराड़ की खूब हुई धुनाई

IND vs SL XI Warm Up Match Update: मोहम्मद सिराज, रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज गेंदबाजों के होते हुए भारतीय टीम श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के खिलाफ विकेट के लिए तरस गई है।
2 min read
Google source verification
IND vs SL XI Warm Up Match

टीम इंडिया (फोटो- BCCI)

IND vs SL XI Warm Up Match Update: भारत और श्रीलंका XI के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज गेंदबाजों के होते हुए भी 40 ओवरों तक भारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका। टीम इंडिया को एकमात्र सफलता रन आउट के रूप में मिली, जो मानव सुथार के सटीक थ्रो की बदौलत आई। श्रीलंका XI के सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का 65 गेंदों में 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

प्रसिद्ध कृष्णा की हुई कुटाई

मदुश्का के आउट होने के बाद रविंदु रसांथा और पसिंदु सोरियाबंदरा ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद सिराज ने 9 ओवरों में 2 मेडन फेंकते हुए 30 रन दिए थे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 10 ओवरों में 42 रन खर्च कर दिए। इसके अलावा गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा की भी जमकर कुटाई हुई। बराड़ ने 4 ओवरों में 25 रन लुटाए, तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवरों में 27 रन दिए। मानव सुथार ने 5 ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए और वह अब तक भारत के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 5 ओवरों में 23 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली है।

इस मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से पहले दिन के खेल से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। टॉस जीतकर श्रीलंका XI ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 3 दिनों का यह वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया के गेंदबाजों को श्रीलंका की परिस्थितियों में ढलने में काफी मदद कर सकता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार श्रीलंका में रेड-बॉल फॉर्मेट खेलने आए हैं।

गेंदबाजों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2017 में श्रीलंका का टेस्ट दौरा किया था, जहाँ उन्होंने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। उसके बाद से श्रीलंका ने दो बार भारत का दौरा किया, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के साइकिल में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया अपने 9 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है। WTC फाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। इस लिहाज से यह प्रैक्टिस मैच बेहद अहम माना जा रहा था, लेकिन फिलहाल भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन ने थोड़ी चिंता जरूर बढ़ा दी है।