29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Sri: विजय और पुजारा के शतक के बाद कोहली का भी पचासा, मैच में बने ये पांच खास रिकॉर्ड

नागपुर टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मैच में अब तक पांच बड़े रिकॉर्ड भी बने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Nov 2017, 4:32 PM IST

pujara

नागपुर। पिंक सिटी नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर की बुनियाद दे दी है। पहली पारी के आधार टीम इंडिया ने श्रीलंका के स्कोर को पार करते हुए बढ़त बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। बता दें मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। श्रीलंका की पहली पारी महज 205 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच में विराट कोहली ने भी अपना पचासा पूरा कर लिया है।

तीसरे सलामी बल्लेबाज बने मुरली
नागपुर में अपना शतक लगाते ही मुरली विजय भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन गए, जिनके नाम पर टेस्ट में 10 शतक लगाने रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुरली से ज्यादा शतक सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। गावस्कर ने 33 जबकि सहवाग ने 22 शतक लगाए है। आज के मैच में मुरली विजय ने 221 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और एक ***** की मदद से 128 रन बनाए।

पुजारा के हजार रन पूरे
मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करने वाले पुजारा ने इस साल अपना 1000 टेस्ट रन भी पूरा किया। इस साल हजार रन पूरा करने वाले पुजारा तीसरे बल्लेबाज है। पुजारा से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने इस सत्र में 1000 रन पूरा किया था। जिसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज करुणारत्ने ने 1000 रन पूरा किया। अब पूजारा ने भी अपना 1000 रन पूरा कर लिया है।

पुजारा-विजय की बेहतरीन साझेदारी
टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की साझेदारी ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया। साल 2016-17 से अबतक इन दोनों बल्लेबाजों ने 11 टेस्ट की 22 पारियों में 1929 रनों की साझेदारी निभा चुके है। जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। पिछले 11 मैचों में इन दोनों बल्लेबाजों ने 112,133,27, 23, 209, 47, 16, 107, 178, 102, 209 रनों की साझेदारी निभाई है।

पुजारा का चौदहवां शतक
चेतेश्वर पुजारा ने मैच के दूसरे दिन अपना चौदहवां शतक पूरा किया। भारतीय टेस्ट टीम के नए संकटमोचक बन चुके पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना चौथा शतक भी पूरा किया। बता दें कि इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी पुजारा शानदार अर्धशतक लगा कर टीम को संकट से उबारा था।

श्रीलंका के खिलाफ बनाया अपना नया सर्वश्रेष्ठ
करीब आठ महीने के बाद भारतीट टेस्ट टीम में वापसी करने वाले मुरली विजय ने शतक लगाने के साथ-साथ श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इससे पहले विजय का श्रीलंका के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 87 रन था। जिसे पार करते हुए विजय ने आज के मैच में 128 रन बनाए।

फ्लैट पिच पर जोरदार बैटिंग
नागपुर की फ्लैट पिच पर भारतीय बल्लेबाज जोरदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश कर रहे है। विजय के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान कोहली किसी भी कमजोर गेंद को जाया नहीं होने दे रहे है। इससे अब भारत की रनगति भी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि पिच से श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। जिससे श्रीलंकाई गेंदबाज औसत नजर आ रहे है।