2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में डराने वाले हैं वेस्‍टइंडीज के आंकड़े, जानें पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2nd T20 : सीरीज का ये दूसरा मुकाबला आज 6 अगस्‍त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच भी लो स्‍कोरिंग होने की उम्‍मीद है। यहां निकोलस पूरन का बल्‍ला खूब चलता है तो जेसन होल्‍डर गेंद से कहर बरपा सकते हैं। आइए जानते हैं दूसरे मैच में पिच और मैदान के आंकड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jul 2025, 3:31 PM IST

WEST INDIES

WEST INDIES Cricket

IND vs WI 2nd T20 : वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया पहला मुकाबला गंवाने के बाद सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। ऐसे में कप्‍तान हार्दिक पांड्या दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। सीरीज का ये दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्‍टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 रन से हारी थी। पहला मैच पिच के कारण लो स्कोरिंग रहा था। वहीं प्रोविडेंस की पिच के आंकड़े भी डराने वाले हैं। क्‍योंकि यहां निकोलस पूरन का बल्‍ला खूब चलता है तो जेसन होल्‍डर गेंद से कहर बरपा सकते हैं। आइए जानते हैं दूसरे मैच में पिच और मैदान के आंकड़े।


गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है, जिसके चलते अधिकतर मैच लो स्कोरिंग रहते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर महज 123 रन रहा है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है यहां रन बनाना और मुश्किल हो जाता है। स्लो विकेट पर स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मदद है। हालांकि हाल में हुए टी20 इंटरनेशनल में यहां 150 से अधिक रन का लक्ष्‍य भी चेज हुआ है। यहां ज्‍यादातर रनों का पीछा करने वाली टीम जीतती है।

प्रोविडेंस स्टेडियम के आंकड़ों पर एक नजर

- प्रोविडेंस स्‍टेडियम में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी का रेकॉर्ड जेसन होल्डर के नाम है। उन्‍होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

- यहां निकोलस पूरन का बल्‍ला खूब चलता है। इस ग्राउंड पर सबसे ज्‍यादा 12 छक्के लगाए हैं।

- यहां सबसे लो स्कोर 68/10 आयरलैंड ने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

- वेस्‍टइंडीज ने यहां 139/9 रनों का सबसे कम टोटल आयरलैंड के खिलाफ 2010 में डिफेंड किया था।

- प्रोविडेंस स्टेडियम में कुल 11 टी20 इटंरनेशनल खेले गए हैं। जिसमें से वेस्टइंडीज ने 3 जीते हैं। दौरा करने वाली टीमों ने 3 और नेचुरल टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। अन्‍य तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दूसरे टी20 में यशस्‍वी करेंगे डेब्‍यू तो कौन होगा बाहर, जानें टीम इंडिया की प्‍लेइंग 11

- यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 3 और रन चेज करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं।

- इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल का उच्‍च स्कोर 191/5 है, जो इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2010 में बनाया था।

- यहां श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम सर्वाधिक स्कोर दर्ज है। उन्‍होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2010 में 64 गेंदों में 100 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 आज गुयाना में, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल फ्री