2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 में क्या आज बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें मौसम का ताजा हाल

IND vs WI 2nd T20 Weather Forecast : वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद आज भारतीय टीम आज 6 अगस्‍त को दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेलेगी। मैच से पहले जानते हैं गुयाना के प्रोविडेंस स्‍टेडियम में मौसम कैसा रहने वाला है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Aug 2023, 10:10 AM IST

ind-vs-wi-2nd-t20-weather-forecast-weather-report-providence-stadium-guyana.jpg

भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 में क्या आज बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें मौसम का ताजा हाल।

IND vs WI 2nd T20 Weather Forecast : वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद आज भारतीय टीम आज 6 अगस्‍त को दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेलेगी। पहले मैच में टीम इंडिया को 4 रनों से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था। आज ऐसे में दूसरा मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले जानते हैं गुयाना के मौसम का हाल कैसा रहेगा?


मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 6 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में बादलों की आवाजाही रहेगी। सुबह के समय बारिश की आशंका है। हालांकि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। गुयाना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दोपहर के समय धूप भी खिली रहेगी। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

वेस्टइंडीज की टीम

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय, शाई होप, रोस्टन चेज़, ओशेन थॉमस और ओडियन स्मिथ।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 आज गुयाना में, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल फ्री

भारत की टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और आवेश खान।

यह भी पढ़ें : गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में डराने वाले हैं वेस्‍टइंडीज के आंकड़े, जानें पिच रिपोर्ट