31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: रिंकू सिंंह को टीम इंडिया में मौका मिलना तय! ब्‍ल्‍यू जर्सी में आए नजर

Rinku Singh in Blue Jersey : आईपीएल 2023 में गेंदबाजों की कुटाई करने वाले रिंकू सिंह जल्‍द ही टीम इंडिया का हिस्‍सा बनने वाले हैं। यह हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी ब्‍ल्‍यू जर्सी वाली फोटो बयां कर रही है। उम्‍मीद है कि उन्‍हें वेस्टइंडीज के दौरे पर टी20 टीम में जगह जरूर मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Jul 2023, 2:38 PM IST

rinku-singh.jpg

IND vs WI: रिंकू सिंंह को टीम इंडिया में मौका मिलना तय! ब्‍ल्‍यू जर्सी में आए नजर।

Rinku Singh in Blue Jersey : आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्‍के जड़ने वाले रिंकू सिंह जल्‍द ही टीम इंडिया का हिस्‍सा बनने वाले हैं। यह हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी ब्‍ल्‍यू जर्सी वाली फोटो बयां कर रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और क्रिकेट के दिग्‍गज लगातार उन्‍हें वेस्टइंडीज के दौरे पर भारत की टी20 टीम का हिस्सा बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं अब रिंकू की फोटो देखकर लगभग यह तय माना जा रहा है कि उनको जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।


दरअसल, केकेआर के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर रिंकू सिंह की एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में रिंकू सिंह जिम में एक बैंच बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू ने एडिडास वाली टीम इंडिया की जर्सी यानी टी-शर्ट पहनी हुई है। इस टी-शर्ट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का लोगो भी लगा है। इस फोटो के कैप्‍शन में लिखा हुआ है... तेनू ब्‍ल्‍यू सूट करदा।

रिंकू सिंह का सपना जल्‍द हो सकता है पूरा

बता दें कि रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए डेब्यू 2018 में किया था। इस बार उन्‍होंने कई आर्कषक पारी खेलते हुए सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। इसी वजह से अब उन्‍हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया में शामिल होने का सपना संजाने वाले रिंकू सिंह का ये ख्‍वाब वेस्‍टइंडीज दौरे पर पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप में अहमदाबाद में खेलने से खौफजदा पाकिस्‍तान ने अब चली ये नई चाल


150 के स्‍ट्राइक रेट से आईपीएल में कूटे रन

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 59.25 की ऐवरेज और 149.53 के जबरदस्‍त स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए। रिंकू 6 पारियों में नाबाद भी रहे। इस सीजन में उनके बल्‍ले से 4 अर्धशतक भी निकले। रिंकू का सर्वोच्‍च स्‍कोर नाबाद 67 रन रहा। इस दौरान उनके बल्‍ले से 31 चौके और 29 छक्के निकले।

यह भी पढ़ें : भारत को इस 140 किलो के खिलाड़ी से ज्‍यादा खतरा! टी20 में ठोक चुका है दोहरा शतक