नई दिल्ली। इंडिया-ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका-ए के आठ विकेट 246 रनों पर ही चटका दिए। दिन का खेल समाप्त होने तक मालुसी सिबोटो 13 और बेयुरान हेनड्रीक्स छह रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका-ए के लिए सबसे ज्यादा 94 रन विकेटकीपर रुडी सेकेंड ने बनाए।