2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल, आंकड़ों में जानें कौन किस पर है भारी

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबलों में टीम इंडिया का हमेशा पलड़ा भारी रहा है। प्रेेमदास स्टेडियम पर आंकड़ें भारत के फेवर में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Jul 2021, 9:38 PM IST

india_vs_sri_lanka-1.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) की टीमों के बीच रविवार से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। इससे पहले दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को मात देने के लिए जमकर तैयारियां की हैं। भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हैं और श्रीलंका की बागडोर दासुन शानाका संभाल रहे हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को 3:00 बजे कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए अब तक के एकदिवसीय मैचों में कौनसी टीम का पलड़ा रहा है भारी।

यह खबर भी पढ़ें:—शादीशुदा होने के बाजवूद अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर अफगान करेंगे दूसरी शादी, पहली पत्नी से हैं 5 बच्चे

टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा रहा है भारी
भारत और श्रीलंका के बीच जब भी एकदिवसीय सीरीज का आयोजन हुआ तो ज्यादातर मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 159 वनडे मैच खेले गए हैं। इन 159 मुकाबलों में से भारत ने 91 मैच जीते हैं। जबकि श्रीलंका की टीम ने 56 मैचों में जीत हासिल की है। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक मैच टाई रहा जबकि 11 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकला।

प्रेमदास स्टेडियम पर भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा
आर प्रेमदास क्रिकेट मैदान पर भी वनडे मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। श्रीलंका की टीम इस मैदान पर भारत के विरुद्ध पिछली बार 12 साल पहले 12 दिसंबर, 2009 को वनडे मैच जीती थी। उसके बाद से दोनों टीमों के बीच अब तक इस मैदान पर 5 मुकाबले खेले गए। इन सभी मैचों में भारत के हाथों श्रीलंका को हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत के कोलंबो में करीब 12 साल से एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका से नहीं हारा है। वहीं श्रीलंका के हालिया प्रदर्शन को देखा जाए तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जबकि भारत ने घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड को तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-1 से पटखनी दी थी।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL: प्रैक्टिस मैच में संजू सैमसन ने की ताबड़तोड़ बैटिंग, वीडियो वायरल

विवादों के बीच श्रीलंका पर खरा उतरने का दवाब
श्रीलंका की टीम पिछले काफी दिनों से अनुबंध विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे हालात में श्रीलंका की टीम भारत के सामने किस स्तर का प्रदर्शन करेगी यह देखने वाली बात होगी। वहीं हाल टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया गया है। उधर टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर युवा खिलाड़ियों को चांस दे रही है। टीम में शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।