29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया लंबा ब्रेक, नहीं खेलेंगे टी20 और वनडे, जानें क्यों

India Tour of South Africa 2023: भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। जहां टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज खेलेगी, लेकिन विराट कोहली टी20 और वनडे सीरीज खेलते नजर नहीं आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2023, 10:35 AM IST

virat_kohli.jpg

India Tour of South Africa 2023: टीम इंडिया ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। जहां 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज से शुरुआत करेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड कप 2023 में शानदार बल्‍लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले भारत के स्‍टार खिलाड़ी इन दोनों ही सीरीज में नजर नहीं आएंगे। वहीं, टीम स्‍क्‍वॉड के चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है। उम्‍मीद है कि बोर्ड उनकी छुट्टियों को मंजूर भी कर देगा।


इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने बीसीसीआई से सिमित ओवरों की सीरीज से ब्रेक लेने के आवेदन किया है। वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। हालांकि वह साउथ अफ्रीका के दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति जल्‍द ही तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेगी।

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए

बता दें कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। विराट कोहली ने भारत के लिए 11 पारियों में 765 रन बनाए, जिसमें उनके दो शतक भी शामिल हैं। कोहली ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़कर 50 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने। वर्ल्ड कप में कोहली को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा के विश्व कीर्तिमान की बराबरी के साथ मैक्सवेल ने तोड़ डाले ये 6 बड़े रिकॉर्ड

लंदन में छुट्टियां मना रहे कोहली

विराट कोहली फिलहाल लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। कोहली ने इससे पूर्व वर्ल्ड कप से पहले ब्रेक लिया था। उस दौरान रोहित शर्मा भी ब्रेक पर थे। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित शर्मा को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है कि क्‍या वे सिमित ओवरों में कप्तानी करते दिखेंगे या फिर वह भी ब्रेक लेंगे।

यह भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव बोले- प्रसिद्ध कृष्णा या अक्षर पटेल नहीं... इस वजह से हारे मैच