3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Aus Ist T20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 162 रन का टारगेट, राहुल ने लगाई फिफ्टी

-ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चूज कर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।-टी. नटराजन इस मैच से टी20 में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही इसी ट्यूर पर उन्होंने वनडे में भी डेब्यू किया था।-ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से मात दी थी। भारत टी20 में इसका हिसाब बराबर करना चाहेगा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Dec 2020, 4:08 PM IST

india_vs_australia-1.jpg

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार को टी20 सीरीज का पहला मैच मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं। इससे पहले दोनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसे आस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था।

टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर किया। इस मैच का जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 162 रन की जरूरत है। भारतीय टीम की ओर से (KL Rahul) केएल राहुल (51), (Ravindra Jadeja) रविंद्र जडेजा (44*) और (Sanju Samson) संजू सैमसन (23) ने उपयोगी योगदान दिया।

विराट कोहली को लेकर VVS Laxman ने कह दी ये बड़ी बात, यकीन कर पाना मुश्किल

वनडे और टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच एडिलेड में होगा। खास बात यह है कि यह टेस्ट सीरीज पिंक बॉल से खेला जाएगा। भारत के लिए टी. नटराजन टी20 डेब्यू कर रहे हैं। नटराजन ने दो दिन पहले अपना वनडे मैच खेला था और दो विकेट लिए थे।

कैनबरा टी-20 : आखिरी वनडे में जीत से बढ़ा भरोसा, अतीत के दम पर उतरेगी भारत

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारतः शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मोएसिस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबट, मिशेल स्टार्क, मिच स्वेप्सन, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।