8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 11 खिलाड़ियों को लॉर्ड्स टेस्ट के लिए मिली है टीम इंडिया में जगह, लीक हुई लिस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 9:21 AM IST

INDIAN TEST TEAM

इन 11 खिलाड़ियों को लॉर्ड्स टेस्ट के लिए मिली है टीम इंडिया में जगह, लीक हुई लिस्ट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। सुबह से लगातार बारिश होने के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका और बिना गेंद फेंके दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई। टॉस अब शुक्रवार को होगा। आपको बता दें कि पहले दिन भले ही टॉस नहीं हो पाया हो लेकिन दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लीक हो गई है। तो आइये पता लगते हैं टीम में किन-किन को मौका मिला है। इंटरनेट पर यह काफी वायरल भी हो रहा है।


इन खिलाड़ियों को कोहली ने दिया है मौका-
आपको टीम की प्लेइंग-11 जानकर काफी हैरानी होगी। पिछले मैच में खेलने वाली टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट और विराट ने एक बार फिर उन्ही 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उम्मीदें यह थी कि किसी एक स्पिन गेंदबाज को टीम में मौका दिया जाएगा और साथ ही चेतेश्वर पुजारा को भी टीम में मौका मिलेगा। टीम मैनेजमेंट का यह बहुत ही हैरान कर देने वाला फैसला है। इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव हुए हैं, डेविड मलान की जगह टीम में ओली पोप ने ली है वहीं बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है।

मैच का पहला दिन-
टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका और समय से पहले भोजनकाल और चायकाल की घोषणा कर दी गई। अंपयारों ने तीन बार मैदान का निरिक्षण किया। आखिरी निरिक्षण के दौरान तक बादल छाए हुए थे और रोशनी कम थी। अंपायरों ने खेलने लायक स्थिति न देख दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया। पूरे दिन मैदान पर कवर्स मौजूद रहे जिन्हें हटाया नहीं गया है।


आज कैसा रहेगा मौसम-
मैच के पहले दिन बारिश के आसार थे और हुआ भी वैसा ही। दूसरे, तीसरे और चौथे दिन बारिश नहीं होने के आसार हैं। पांचवें दिन बारिश की आवाजाही रहेगी। पहले टेस्ट मैच को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि टेस्ट मैच पूरा होने के लिए तीन दिन कम पड़ेंगे।


दोनों टीमों कि प्लेइंग-11 -

भारत: मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), रविचंद्रन आश्विन, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट(कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो(विकेट कीपर), जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन , आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।