8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में धुला पहला दिन, जानें कैसा रहेगा बाकी दिनों लॉर्ड्स का मौसम

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, टेस्ट मैच प्रशंसकों को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि मैच में अभी भी बहुत समय बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 10:04 AM IST

नई दिल्ली।भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। सुबह से लगातार बारिश होने के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका और बिना गेंद फेंके दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई। टॉस अब शुक्रवार को होगा। पहले दिन बारिश होने के बाद भी प्रशंसकों को निराश नहीं होना चाहिए, अभी खेल में 4 दिन बचे हैं और बारिश होने की सम्भावना इन दिनों में कम है।


कैसा रहेगा बाकी दिनों मौसम-
मैच किसी भी दिन समय से पहले शुरू नहीं होगा लेकिन अगर मौसम ने साथ दिया तो खेल को शाम 7 बजे तक आगे बढ़ाया जा सकता है। अच्छी बात तो यह रहेगी की आगे के दिनों में बारिश खेल न बिगाड़े। मैच के पांचवें दिन बारिश होने के आसार हैं लेकिन उससे पहले दूसरे, तीसरे और चौथे दिन मौसम साफ रहेगा। पहला टेस्ट मैच केवल 10 सेशन में खत्म हो गया था। अगर आप टेस्ट मैच प्रशंसक हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि मैच में अभी भी बहुत समय बाकी है।

यह भी पढ़ें- इन 11 खिलाड़ियों को विराट ने दूसरे टेस्ट में दिया मौका, लीक हुई टीम इंडिया की लिस्ट
पहले दिन कब क्या हुआ-
टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका और समय से पहले भोजनकाल और चायकाल की घोषणा कर दी गई। अंपयारों ने तीन बार मैदान का निरिक्षण किया। आखिरी निरिक्षण के दौरान तक बादल छाए हुए थे और रोशनी कम थी। अंपायरों ने खेलने लायक स्थिति न देख दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया। पूरे दिन मैदान पर कवर्स मौजूद रहे जिन्हें हटाया नहीं गया है।


पहले टेस्ट में भारत को मिली थी हार-
एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बता दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे। हालांकि रूट ने इस मैच के लिए अंतिम एकदाश का ऐलान नहीं किया।