IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड को डरा सकते भारत के ये आंकड़े, जानें वनडे में कौन किस पर पड़ा है भारी
IND vs ENG ODI Head to Head Record: इंग्लैंड और भारत के बीच आज गुरुवार 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। इससे पहले जान लीजिये दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड।
India vs England ODI Head to Head Records: इंग्लैंड को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-1 से शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज गुरुवार 6 फरवरी से खेला जाएगा। आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जहां वनडे फॉर्मेट में जीत की लय में लौटना चाहेगी। वहीं, जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड टी20 सीरीज की कड़वी यादों को भुलाकर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इससे पहले हम आपको बताते हैं कि अब तक इस फॉर्मेट में कौन किस पर भारी पड़ा है?
IND vs ENG ODI Head to Head Record
भारत और इंग्लैंड के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो अब दोनों का आमना-सामना 107 बार हुआ है। इसमें से भारत ने 58 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लिश टीम ने 44 मैचों में सफलता प्राप्त की है। जबकि पांच मैच बेनतीजा रहे हैंं। इस तरह टीम इंडिया घर में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी इंग्लैंड पर भारी पड़ी है।
वहीं, भारत की सरजमीं पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 52 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 34 मैचों में शिकस्त दी है। इस तरह इस सीरीज में भी भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है।