India vs India A Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच चार दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है, ताकि प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारी जा सके। इंट्रा स्क्वाड मैच के पहले दिन जहां भारत के नए कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 459 रन बनाए। वहीं, दूसरे दिन भारत ए के लिए सरफराज खान ने विस्फोटक शतक जड़ा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए ने छह विकेट के नुकसान पर 299 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। ईशान किशन 45 रन तो शार्दुल ठाकुर 19 रन पर नाबाद हैं।