4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

21 साल के युवा गेंदबाज ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की उड़ाई नींद, 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलटा

टीम इंडिया और लीस्टरशायर के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया की हालत पहले दिन खराब हो गई। जानिए अभ्यास मैच के पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 Jun 2022, 11:01 PM IST

India vs Leicestershire Warm up Match 1st day Score rohit sharma

टीम इंइिया क झटका

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जुलाई से होगा। इससे पहले भारतीय टीम का अभ्यास मैच लीस्टरशायर के साथ चल रहा है। पहला दिन खत्म हो गया है और टीम इंडिया के बल्लेबाज लड़खड़ा गए है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन रहा। शिखर भरत 70 और मोहम्मद शमी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम की खराब शुरूआत

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया को शुरूआती झटके बहुत पहले ही लग गए थे। शुभमन गिल ने 25 और कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। टीम इंडिया को 35 रन पर पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। 50 के स्कोर टीम इंडिया को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। इसके बाद हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और शिखर भरत ने टीम को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। विराट कोहली 33 रन बनाकर आउट हुए। लीस्टरशायर की तरफ से रोमन वॉकर ने 5 और विल डेविस ने 2 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले 4 भारतीय खिलाड़ी जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया लेकिन बुमराह ने निराश किया। बुमराह ने 9 ओवर में 34 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया। 21 साल के युवा गेंदबाज रोमन वॉकर ने सभी को प्रभावित किया। टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाजों को उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वॉकर ने 11 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- कोरोना की जंग जीतने के बाद Ravichandran Ashwin पहुंचे इंग्लैंड, अब टीम इंडिया की जीत पक्की!