
Virat Kohli
India vs Leicestershire Warm up match: लीसेटशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 92 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाए हैं। जिसकी बदौलत भारत ने दूसरी पारी के आधार पर 366 रनों की बढ़त बना ली है
शानदार की बल्लेबाजी
तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों ओपनर ने भारत को ठोस शुरुआत दिलाई, पहले विकेट के लिए श्रीकर भारत और शुभमन गिल ने 62 रन जोड़े। शुभमन गिल 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हनुमा विहारी (20 रन) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, भरत ने 43 रन जोड़े।
यह भी पढ़ें - India vs Leicestershire: भरे स्टेडियम में फैंस से भिड़े Virat Kohli, वीडियो हुआ वायरल
इसके बाद पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 67 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छ'क्के भी लगाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 7 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना चुका था और क्रीज पर रविंद्र जडेजा 56 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वहीं लीसेटशायर की तरफ से अभी तक तीन विकेट नवदीप सैनी ने चटकाए हैं, उन्होंने 16 ओवर में 55 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि कमलेश नागरकोटी को दो, रवि साईं किशोर, जसप्रीत बुमराह और बिल डेविस को एक-एक विकेट मिला। नवदीप सैनी ने श्रीकर भरत, शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को चलता किया, दूसरी पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 366 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें - कार्तिक, ईशान या सैमसन Ireland के खिलाफ किसे करनी चाहिए विकेटकीपिंग, दिग्गज ने किया खुलासा
Updated on:
25 Jun 2022, 10:30 PM IST
Published on:
25 Jun 2022, 10:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.