
IND vs NZ Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी भिड़ंत होगी। टीम इंडिया जहां अपने सभी मैच जीतकर अजेय है और वह ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में कीवी टीम को भी हरा चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने तीन में से दो मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई थी और सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी थी। मेन इन ब्लू और ब्लैक कैप्स खिताब जीतने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं। इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी? आइये आपको भी बताते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में हराया था। ये धीमी पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगी। ऐसे में दोनों ही टीमें दुबई की धीमी पिच को देखते हुए चार-चार स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पिछले दो मैच में चार स्पिनर्स के साथ खेल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में पांच विकेट हाल किया था और कीवी टीम के 9 विकेट स्पिनरों ने ही चटकाए थे। ऐसे में टीम इंडिया उन्हीं चार स्पिनरों वरुण, कुलदीप, अक्षर और जडेजा के साथ ही उतरेगी। वहीं, बल्लेबाजी क्रम भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है तो उसमें भी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर पाकिस्तान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरे थे। वहीं, दुबई में भी वह इन्हीं चार स्पिनर के साथ उतरना पसंद करेंगे। वहीं, वह लय में चल रहे बल्लेबाजी लाइनअप में भी बिना बदलाव के उतरना पसंद कर सकते हैं।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।
Updated on:
8 Mar 2025, 1:03 PM IST
Published on:
8 Mar 2025, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.