
पाकिस्तान के खिलाफ उतर सकती है भारत की ये प्लेइंग 11, स्टार खिलाड़ी करेगा डेब्यू।
India Playing 11 against Pakistan in Asia Cup 2023: आयरलैंड टीम को 2-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। एशिया कप स्क्वाड नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जमकर पसीना बहा रही है। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर टीम इंडिया पाकिस्तान को महामुकाबले में धूल चटाने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे और बिना कोई प्रयोग किए मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना पसंद करेंगे। आइये जानते पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कौन सी टीम उतरेगी।
दरअसल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया के लिए कोई मुकाबला नहीं खेले हैं। दोनों को ही सीधे एशिया कप के लिए चुना गया है। केएल राहुल को अभी भी हल्की चोट बताई जा रही है। इसलिए वे एक-दो मैच मिस करेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को भी लंबे समय बाद सीधे अहम मुकाबले में उतारना मुश्किल नजर आ रहा है।
श्रेयस-राहुल की जगह तिलक-ईशान
श्रेयस अय्यर की जगह ऐसे में तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है। बल्लेबाजी में तिलक नंबर-4 के लिए एकदम परपेफ्ट साबित हो सकते हैं। तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने 4 मैचों में नंबर-4 और एक मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की।
उस सीरीज में तिलक ने 57 की औसत से 173 रन बनाए। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हैं तो ये उनका वनडे डेब्यू होगा। वहीं, स्क्वॉड में ईशान किशन और केएल राहुल ही बतौर विकेटकीपर शामिल हैं। जबकि संजू सैमसन स्टैंडबाई प्लेयर हैं। ऐसे में पहले मैच में ईशान को मौका मिलना तय है।
यह भी पढ़ें : कोहली ने एशिया कप से पहले पास किया यो-यो टेस्ट, जानें कितना किया स्कोर
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें : कपिल देव का बयान, बोले- श्रेयस-राहुल को मैच खिलाओ, फिट नहीं तो तुरंत बदलाव करो
Published on:
24 Aug 2023, 3:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.