28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली ने एशिया कप से पहले पास किया यो-यो टेस्ट, जानें कितना स्कोर किया

Virat Kohli YoYo Test: एशिया कप 2023 के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन सभी में किंग कोहली सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली ने यो यो टेस्‍ट भी पास कर लिया है। यो यो टेस्‍ट पास करने के बाद विराट कोहली बेहद खुश नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Aug 2023, 1:26 PM IST

virat-kohli-complete-yoyo-test-before-asia-cup-2023-watch-viral-photo.jpg

विराट कोहली ने एशिया कप से पहले पास किया यो-यो टेस्ट।

Virat Kohli YoYo Test: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्‍त से होने जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया ने अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस महामुकाबले को जीतने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन सभी में किंग कोहली सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली ने यो यो टेस्‍ट भी पास कर लिया है। यो यो टेस्‍ट पास करने के बाद विराट कोहली बेहद खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी शेयर की है। कोहली की ये पोस्‍ट तेजी से वायरल हो रही है।


दरअसल, टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने यो-यो टेस्ट अच्‍छे नंबरों से पास करने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की। इसमें वह ग्राउंड पर शर्टलेस बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के माध्‍यम से उन्होंने यो-यो टेस्ट पास करने की खुशी जाहिर की है। कोहली ने लिखा है... खतरनाक कोन्स के बीच यो-यो टेस्ट समाप्‍त करने की खुशी। इसके आगे उन्होंने यो-यो टेस्‍ट का स्कोर 17.2 के साथ डन लिखा है।

कोहली ने 500वें मैच में जड़ा था शतक

बता दें कि विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। विंडीज के खिलाफ इस टेस्ट में कोहली ने अपने करियर का 500वां अतंर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए शतक जड़ा था। कोहली विंडीज दौरे पर वनडे और टी20 का हिस्‍सा नहीं थे। अब वह सीधे एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

यह भी पढ़ें : भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, वर्ल्ड रेसलिंग ने दिया तगड़ा झटका, जानें क्‍यों

पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला

ज्ञात हो कि एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच श्रीलंका में खेला जाएगा। एशिया कप इस बार हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है, जिसके तहत कुल 13 मैच में से 4 पाकिस्तान में 9 श्रीलंका में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें :एशिया कप से पहले बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, लटकी गिरफ्तारी की तलवार