11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

South Africa के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, रोहित शर्मा का बवाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। साउथ अफ्रीक के खिलाफ खेलना रोहित शर्मा को बहुत पसंद आता है। उन्होंने बहुत रन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ बनाए है। इस बार भी फैंस रोहित से उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Sep 2022, 1:59 PM IST

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। अब बारी साउथ अफ्रीका की है। 28 सितंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। ये सीरीज भी बहुत अहम टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर रहेगी। भारतीय गेंदबाजी अभी भी कमजोर नजर आ रही है। खासतौर पर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय है। बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया है। केएल राहुल जरूर बड़े मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है। भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में अच्छा प्रदर्शन रहा है। कुछ बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आइए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं।



1) रोहित शर्मा


लिस्ट में सबसे ऊपर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। टी-20 इंटरनेशनल में कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर चुके हैं। बहुत लंबे समय से वो टी-20 फॉर्मेट खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने 13 मैचों में 362 रन बनाए हैं।



2) सुरेश रैना


2 साल पहले रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। टी-20 में रैना के आंकड़े भी कमाल के रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। रैना अफ्रीका के खिलाफ एक शतक भी लगा चुके हैं। रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मैचों में 339 रन बनाए है।

यह भी पढ़ें- PAK खिलाड़ी बाबर आजम-रिजवान ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा- शिखर धवन को पछाड़ा



3) विराट कोहली


टी-20, वनडे और टेस्ट में किसी भी टीम के खिलाफ कोई रिकॉर्ड उठा लीजिए उसमें कोहली का नाम जरूर होगा। मौजूदा दौर के सबसे बड़े क्रिकेटर कोहली है। कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 10 मैचों में 254 रन बनाए हैं। आगामी सीरीज में कोहली नंबर-1 भी बन सकते हैं। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा है कि अफ्रीका के खिलाफ भी वो इस बार खूब रन बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- AUS सीरीज में फेल रहे केएल राहुल की वजह से 2 खिलाड़ी जिनका करियर बर्बाद हो रहा है