1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs IND 1st Test: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट में भारी बारिश की भविष्यवाणी, जानें मौसम का ताजा हाल

IND vs WI 1st Test Weather Report : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 12 जुलाई से पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, डोमिनिका में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह करीब दो दिन का खेल धुल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jul 2023, 5:02 PM IST

india-vs-west-indies-1st-test-match-dominica-weather-forecast-heavy-rain-alert.jpg

भारत-वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट में भारी बारिश की भविष्यवाणी, जानें मौसम का ताजा हाल।

India vs West Indies 1st Test Weather Report : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 शुरू होगा। इससे पहले 7.00 बजे टॉस होगा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से डोमिनिका के मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, डोमिनिका में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण करीब दो दिन खेल धुलने की आशंका है। इस टेस्ट के पहले, दूसरे और पांचवें दिन बारिश की संभावना जताई गई है।


डोमिनिका में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका

एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को डोमिनिका में मौसम काफी खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने 55 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश से धुल सकता है दो दिन का खेल

क्रिकेट फैंस को जहां पहले दिन बारिश निराश कर सकती है तो वहीं दूसरे दिन भी 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद टेस्‍ट के तीसरे और चौथे दिन बारिश की संभावना न के बराबर है। लेकिन, पांचवें दिन 16 जुलाई को 55 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इस तरह बारिश के कारण दो दिन का खेल धुल सकता है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2023 का शेड्यूल फाइनल, जानें कहां खेले जाएंगे भारत-पाकिस्तान के मैच

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत/ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अल्थेनेज़, जोशुआ दा सिल्वा, जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच और शैनन गेब्रियल।

यह भी पढ़ें : आज गेंदबाज बरपाएंगे कहर या फिर बल्लेबाज रहेंगे हावी, पढ़ें विंडसर पार्क की पिच रिपोर्ट