5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसमें विराट को घाटा रोहित का कुछ नहीं जाता, ‘हिटमैन’ के निशाने पर T20 का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम T20 सीरीज में बिना महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के उतरेगी। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Nov 2018, 4:05 PM IST

VIRAT KOHLI-ROHIT SHARMA

इसमें विराट को घाटा रोहित का कुछ नहीं जाता, 'हिटमैन' के निशाने पर T20 का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब T20 के लिए भारतीय टीम नए कप्तान के साथ तैयार है। विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने T20 सीरीज के लिए आराम दिया है ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला 4 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका होगा कि वह T20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ें। इसके साथ ही रोहित के निशाने पर और भी बड़े रिकॉर्ड इस सीरीज में होंगे।


सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों का रिकॉर्ड-
रोहित T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड से मात्र 185 रन पीछे हैं। इस सीरीज में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उनके पास 3 मैच हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है। रोहित सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों के मामले में विश्व में पांचवें और भारत में दूसरे नंबर पर हैं। यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल(2271) के नाम है, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मालिक(2171) हैं, तीसरे पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम(2140) हैं और चौथे पर भारत के विराट कोहली(2102) हैं। रोहित 84 मैचों में 32.59 की औसत से 2086 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। वह विराट से मात्र 16 रन पीछे हैं।


विराट के पास भी था मौका-
रोहित के साथ-साथ विराट के पास भी सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। विराट के रोहित से अधिक रन हैं। विराट के नाम 62 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 48.88 की औसत से 2102 रन हैं। वह सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की लिस्ट में चौथे हैं और नंबर एक पर जाने से सिर्फ 169 रन दूर हैं। पर विराट इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और वह इस मौके से चूक गए हैं। हलाकि उनके पास ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।


रोहित के निशाने पर यह रिकॉर्ड भी-
T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के साथ ही रोहित के पास इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। रोहित के T20I में 89 छक्के हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल(103) से 14 छक्के पीछे हैं। छक्के लगाने में रोहित चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे गेल, गुप्टिल(103) और मैक्कुलम(91) हैं।