30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज के बाद जिंबाब्वे का दौरा करेगी भारतीय टीम, खेलेगी 3 वनडे मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय लगातार क्रिकेट खेल रही है। इस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और इसके ठीक बाद टीम इंग्लैंड से वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। जहां पर तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की ओडीआई सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे दौरे पर तीन वनडे मैच खेलने जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 8 Jul 2022, 9:39 PM IST

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

Indian Cricket team: भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले काफी ज्यादा क्रिकेट खेलना है। इस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और इस सीरीज को खत्म करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भरेगी, जहां उसे तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इसी बीच खबर है कि बात भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अगले महीने जिंबाब्वे दौरे पर रवाना होगी

जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत अगले महीने हो सकती है। हालांकि औपचारिक तौर पर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक यह मैच 18, 20 और 22 अगस्त को हो सकते हैं। जिंबाब्वे क्रिकेट के एक ऑफिशियल के अनुसार 'जिंबाब्वे क्रिकेट भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेल कर काफी ज्यादा हर्ष महसूस करेगा और इस सीरीज को यादगार बनाने की पूरी कोशिश रहेगी' इसके अलावा जिंबाब्वे क्रिकेट के एक अधिकारी ने यह बातें हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कहीं। बता दें कि इस दौरे पर भारतीय टीम जिंबाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 15 अगस्त को पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें - नक्सल प्रभावित इलाके से आयी लड़की सुप्रीति कच्छप ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में जीता गोल्ड, अब कोलंबिया में दौड़ लगाने के लिए नहीं हैं जूते

गौरतलब है कि जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का यह दौरा लगभग 6 साल बाद होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2016 में टी20 और वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे दौरे पर गई थी। तब से लेकर अब तक भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर नहीं गई है लेकिन अगस्त में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर होगी। इस सीरीज के ठीक बाद भारत को श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप में हिस्सा लेना है।

यह भी पढ़ें - दिनेश कार्तिक के साथ खेलने वाला खिलाड़ी अब बन चुका है एंपायर, भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 में था साथ