22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जमाए फिर भी उनके नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और भारत के बीच चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 15, 2018

OPENING PARTNERSHIP

भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जमाए फिर भी उनके नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट स्तर पर पदार्पण से पहले उसके स्पिनरों को लेकर जितनी तारीफें थीं वो सभी भारत के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन तो गलत साबित हो गईं। भारतीय बल्लेबाजों ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत होने तक अफगानिस्तान के स्पिनरों को जम कर थकाया और रन भी बटोरे। हालांकि अफगानी गेंदबाजों ने दिन के आखिरी सत्र में वापसी करते हुए भारत के चार विकेट चटका दिए। मेजबान टीम ने दिन का अंत 78 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 347 रनों के साथ किया। पहले दिन के खेल में दोनों ही भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शतक जेड लेकिन इस मामले में इन दोनों ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों के शतक
शिखर धवन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की और पहले सत्र में बिना कोई विकेट खोए 158 रन बना लिए थे। धवन भोजनकाल तक 104 रन बनाकर नाबाद थे।वह किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन पहले सत्र में शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। धवन ने 96 गेंदों में 19 चौके और तीन छक्कों की मदद से 107 रन बनाए। धवन जब तक थे विजय शांत थे, लेकिन उनके जाने के बाद विजय ने भी थोड़ा तेज खेला खेला। विजय ने 153 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 105 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा, पुजारा ने 35 रन बनाए और बाकी के बल्लेबाजों ने साधारण पारियां खेली।


बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड
दोनों ही सलामी बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने के बाद सबसे कम रनों की ओपनिंग साझेदारी में इन दोनों के नाम रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। दोनों के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई। यह दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतक बनाने के बाद की दूसरी सबसे छोटी ओपनिंग साझेदारी है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर और मैट रेनशॉ की जोड़ी है जिन्होंने 151 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। इस मैच में वार्नर ने 113 और रेनशॉ ने 184 रनों की पारी खेली थी।


पहले पिटे फिर अफगानियों ने की अच्छी गेंदबाजी
राशिद ने एक विकेट लेने के लिए 26 ओवर फेंके और 120 रन दिए । वहीं मुजीब ने 14 ओवरों में 69 रन देकर एक विकेट लिया। नबी ने सिर्फ आठ ओवर डाले और 45 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। अहमदजाई ने 16 ओवरों में महज 32 रन देकर दो विकेट लिए। वफादार ने 15 ओवरों में 53 रन देकर एक विकेट लिया। राशिद और मुजीब की शुरूआती ओवरों में जमकर धुनाई हुई लेकिन इसके बाद दोनों ने संभल के गेंदबाजी करते हुए सफलता पाई।