उमेश यादव
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले काफी से टीम इंडिया के लिए टी20 और वनडे मैच नहीं खेल पा रहे हैं। उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में मौका दिया जा रहा है और वह लगातार प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके टेस्ट कॅरियर के लिए अहम साबित हो सकती है। अगर उमेश यादव टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरे तो सकता है टेस्ट टीम में बने रहें, अगर प्रदर्शन खराब रहा तो यह उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है।