7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: रैना को मैदान पर खेलते देखने के लिए उत्सुक है यह दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज

CSK के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना अभी इंजरी के चलते मैदान से बाहर हैं और रिकवरी के लिए वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 19, 2018

suresh raina injury

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना अभी इंजरी से जूझ रहें हैं जिसके चलते वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई के लिए मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं। चोटिल होने के कारण रैना मोहाली में हुए किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। खबरों के मुताबिक रैना के पिंडली में चोट आई हुई हैं, और उनको अभी डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी हैं। रैना ने अपनी तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से शेयर की हैं। इसी ट्वीट पर एक ट्वीट दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ने भी किया है और उनके जल्द ठीक होने की बात कही हैं।

रैना ने ट्वीट की अपनी हाल की फोटो

रैना ने 17 अप्रैल को जिम में वर्कआउट करने के बाद की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं और उसपर लिखा हैं "जिम में खूब पसीना बहा रहा हूं।" रैना ने एक और फोटो 14 अप्रैल को ट्वीट की थी जिसमे वो जिम करने के बाद फाफ डु प्लेसिस और जडेजा के साथ देखे जा सकते थे। रैना के हाल के ट्वीट से मालूम चला हैं की वो इस समय पुणे में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 अप्रैल को पुणे में खेलेगी। आशा हैं कि रैना जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

जॉन्टी ने पूछा रैना का हाल

रैना के ट्वीट को दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी व महानतम फील्डर जॉन्टी रोड्स ने रीट्वीट कर लिखा हैं कि " छोटे भाई आशा करता हूं कि तुम्हारी इंजरी रिकवर हो गयी होगी, तुमको फील्ड पर खेलते देखना मिस कर रहा हूं।" इस ट्वीट से लगता हैं कि जॉन्टी सुरेश रैना के प्रशंसक हैं और उनको मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। जॉन्टी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुकें हैं।

तीन में से दो मैच जीत चुकी हैं CSK

चेन्नई ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमे वह दो मैच जीतने में कामयाब रही हैं और एक मैच उसने हारा हैं। चेन्नई ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मात्र एक विकेट से जीता था। चेन्नई ने अपना दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था जोकि उसने पांच विकेट से जीता था। वहीं तीसरे मैच में उसको किंग्स एलेवेन पंजाब के हांथों हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से 20 अप्रैल को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेलेगी। कावेरी नदी विवाद के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों को पुणे में शिफ्ट कर दिया गया हैं।