6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: जीत का चौका लगाने उतरेगी हैदराबाद, पंजाब की कोशिश तीसरी जीत पाने की

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में कल (गुरुवार) को किंग्स इलेवन पंजाब का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से मोहाली में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:41 PM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में लगातार तीन मैच जीत चुकी पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत का चौका लगाने उतरेगी। हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। वहीं पंजाब की टीम भी तीन मैचों में अब तक दो मैच जीत चुकी है। पंजाब का शीर्ष क्रम अभी अच्छे फार्म में है। कर्नाटक के लोकेश राहुल और करुण नायर ने पहले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्रिस गेल के आने से टीम को और मजबूती मिली है जिन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रन बनाए थे।

युवराज से अच्छी पारी की आस -
हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ पंजाब चाहेगा कि उसका मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह और मयंक अग्रवाल फार्म में लौटे। वहीं दूसरी तरफ जिस तरह पंजाब का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है उसी तरह हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में विपक्षी टीम को 150 अंदर ही रोका है। राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाकिब अल हसन, संदीप शर्मा और सिद्वार्थ कौल ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है।

गेल को रोकना होगी हैदराबाद की चुनौती -
गेंदबाजी के अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज भी बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। टीम ने पिछले तीनों मुकाबलों में रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन चाहेंगे कि उसके गेंदबाज हैदराबाद को बड़े स्कोर से रोके। वहीं हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन की कोशिश पंजाब के बल्लेबाजों खासकर गेल को रोकने की होगी।

संभावित टीमें इस प्रकार है-
किंग्स इलेवन पंजाब- रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोयनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी,मोहित शर्मा,मुजीब जदरान, बरिनन्दर शरण, एंड्र टाई, अक्षदीप नाथ , प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन , मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, युसूफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन और बिली स्टानलेक।