6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL-11: पुलिस की पूछताछ के बाद मो. शमी को दोबारा टीम से जुड़ने की इजाजत मिली

पत्नी से जारी विवाद पर पुलिस की पूछताछ खत्म होने के बाद दिल्ली डेयर डेविल्स के मो. शमी को दोबारा टीम से जुड़ने की इजाजत मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:16 PM IST

shami

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पुलिस ने फिर से आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने की इजाजत दे दी है। शमी अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा विवाहेत्तर संबध रखने व घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने शमी को उनकी पत्नी द्वारा लगाए आरोपों के मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था और कोलकाता में रुकने को कहा था। तेज गेंदबाज शमी मंगलवार को अपरान्ह करीब दो बजे थाना पहुंचे जहां उनसे तीन घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें फिर से आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने के लिए अपनी मंजूरी दे दी।

क्या कहना है पुलिस उपायुक्त का -
पुलिस उपायुक्त प्रवीन त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि शमी के आईपीएल टीम से जुड़ने से हमें कोई आपत्ति नहीं है। यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हम उन्हें किसी भी समय बुला सकते हैं, लेकिन इस समय हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। वह मामले में सहयोग कर रहे हैं। इस मामले में शमी के भाई हसीब अहमद से भी पूछताछ की गई है।

रोक लिया गया था कोलकाता में -
गौरतलब हो कि कोलकाता में केकेआर के खिलाफ मैच खेलने के लिए पहुंची दिल्ली की टीम में शमी भी शामिल थें। जहां मैच के बाद उन्हें रोक लिया गया था। इसके बाद उनसे लालबाजार स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

अगले मैच में खेलते दिखेंगे-
दिल्ली को अपना अगला आईपीएल मैच 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है। इस मैच में शमी टीम के साथ दिख सकते हैं। शमी के खिलाफ मामला आठ मार्च को जाधवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर पाकिस्तानी महिला से पैसे लेने और मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी समिति (सीओए) ने उन्हें निर्दोष पाया था।