गेल और राहुल ने लगा दी थी चौको-छक्को की झड़ी-
पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में चौको -छ्क्को की झड़ी लगा दी थी। लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी कर रहे क्रिस गेल ने मात्र 22 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि के एल राहुल 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। जिस समय ये दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम आसानी से 220 का आंकड़ा छू लेगी।