2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नमेंट से बाहर हुए Amit mishra, जानें वजह

अमित मिश्रा (Amit mishra) IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।अमित के नाम 160 विकेट हैं  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 6 Oct 2020, 5:52 PM IST

IPL 2020: DC's Amit Mishra ruled out of IPL 2020 due to injury

IPL 2020: DC's Amit Mishra ruled out of IPL 2020 due to injury

नई दिल्ली। IPL 13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मात देने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। लेकिन अब तगड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के मैच विनर गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit mishra) टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं।

IPL 2020: इस एक्ट्रेस के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए पृथ्वी शॉ? जानिए कौन हैं वो

मिश्रा के मैच से बाहर होने की वजह उनका चोटिल होना है। उन्हें यह चोट शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी थी। जिसके बाद वे RCB के खिलाफ भी नहीं खेले थे लेकिन अब खबर है कि वे IPL टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

RCB के साथ खेलने से पहले दिल्ली टीम ने बयान भी जारी किया था। जिसमें कहा गया गया था कि 'मिश्रा का गेंदबाजी डालने वाला हाथ चोटिल है मिश्रा अच्छी फॉर्म में है और टीम उनके साथ खतरा लेने के बारे में बिल्कुल भी विचार नहीं कर रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब वे आगे के मैच भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनके पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें टीम में वापस भी लाया जा सकता है।

अफगानिस्तान के नजीब तारकाई से पहले इन क्रिकेटर्स की भी हो चुकी है सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 13 के दौरान शानदार फॉर्म में है। टीम ने अपने 5 में से 4 मैच में जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भी आ गई है। लेकिन अमित के आईपीएल से बाहर होने से टीम के लिए बुरा साबित हो सकता है। गौरतलब है कि IPL में ज्यादा विकेट लेने के मामले में अमित दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 160 विकेट हैं, जबकि सिर्फ लसिथ मलिंगा (170) ही उनसे आगे हैं।