कार्तिक से फैसले से हैरान : टीम मैनेजमेंट
कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर कोलकाता टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, 'हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास कार्तिक जैसा कप्तान था, जिसने हमेशा टीम को पहले रखा। इस तरह के फैसले लेने के लिए हिम्मत चाहिए। हम उनके फैसले से हैरान हैं, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम इस बात से भी खुश हैं कि 2019 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले मौजूदा उप-कप्तान मोर्गन कप्तानी करने को तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि यह बदलाव टीम के हित में काम करेगा।