पर्पल कैप की रेस में फिर से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर आ गए हैं। बुमराह ने अपने प्रतिद्वंदी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया। रबाड़ा के नाम 25 विकेट है, जबकि तीसरे नंबर पर मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं। उनके नाम 22 विकेट हैं।