पंजाब ने शुरुआत धीमी की थी। कप्तान लोकेश राहुल (74 रन, 58 गेंद, 6 चौके) और मयंक अग्रवाल (56 रन, 39 गेंद, 6 चौके और 1 छक्का) की सलामी जोड़ी ने संभल कर बल्लेबाजी की क्योंकि दोनों जानते थे कि अगर उनके विकेट चले जाते हैं तो टीम को संभालने वाला कोई बल्लेबाज नहीं है।