DC vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस आईपीएल सीजन में दिल्ली को ऋषभ पंत की कमी पूरी तरह से खल रही है। मौजूदा डेविड वॉर्नर की कप्तानी में कैपिटल्स के लिए अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। दिल्ली ने अपने अभी तक के पांचों मैच हारे हैं। ऐसे में आज गुरुवार को दिल्ली के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा। लेकिन, इससे पहले दिल्ली को एक और बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है।