25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GT vs SRH : हैदराबाद ने टॉस जी‍तकर गुजरात को दिया पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता, दोनों टीमों में हुए ये बदलाव

GT vs SRH : आईपीएल में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इस आईपीएल सीजन में यह पहला मुकाबला है। इससे पहले पिछले आईपीएल में दोनों के बीच हुए दो मुकाबलों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की थी।
less than 1 minute read
Google source verification
gt-vs-srh-toss.jpg

,,

ipl 2023 GT vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज 15 मई को 62वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद ही महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इस मैच को जीतते ही गुजरात प्‍लेऑफ का टिकट पाने वाली पहली टीम बन जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया है। इसके साथ ही टीम में ग्लेन फिलिप्स की जगह मार्को जानसेन को शामिल किया है। वहीं गुजरात की टीम में विजय शंकर की जगह साई को शामिल किया गया है।


गुजरात बनाम हैदराबाद हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमो का दो बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से एक मुकाबला गुजरात टाइटंस और एक में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। ये दोनों मुकाबले पिछले सीजन में ही खेले गए थे। इस सीजन में यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्‍लेइंग 11


अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग