Hardik Pandya : आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास रच दिया है। पहली पारी के बाद लग रहा था कि गुजरात की टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन बारिश के कारण पूरा मैच पलट गया। बारिश बाधित मैच में सीएसके ने 15 ओवर में मिले 171 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत के साथ आईपीएल 2023 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। चेन्नई को 5वां खिताब जिताने के बाद एमएस धोनी ने जहां आईपीएल से संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए अगला सीजन खेलने की बात कही है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट किया है।