ipl 2023 David Warner : 'स्वार्थी खिलाड़ी' वनडे वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस करने के लिए क्या आईपीएल ही मिला था। 6.25 करोड़ रुपए लेकर T-20 मैच में वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हो। हर मैच टीम तुम्हारे कारण ही हार रही है। इस तरह के हजारों कमेंट्स सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के बारे में लिखे जा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली शुरूआती चारों मुकाबलों को गवां चुकी है। कप्तान डेविड वॉर्नर को छोर किसी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चल रहा है।
डेविड वॉर्नर चार मैच में तीन अर्धशतक मार चुके हैं। लेकिन फिर भी हर जगह उनकी आलोचना हो रही है, वजह है उनकी धीमी स्ट्राइक रेट। इस सीजन वार्नर का स्ट्राइक रेट लगभग 100 के आसपास रहा है। जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिहाज से बहुत ही खराब है। डेविड वॉर्नर शुरू से लेकर अंत तक टिके रहते हैं, लेकिन उनके बल्ले से चौके-छक्के नहीं लगते।