ipl 2023 MS Dhoni CSK : आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल का 17वां मुकाबला खेला जाएगा। जहां महेंद्र सिंह धोनी की टीम संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। धोनी की फैन फॉलोइंग कैसी है यह तो हर क्रिकेट प्रेमी को पता है । आज का मैच माही के चाहने वालों के लिए कई मायनों में खास होने वाला है। क्योंकि आज आईपीएल में बतौर सीएसके के कप्तान उनका 200वां मैच है। अब तक उन्होंने चेन्नई के लिए 199 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 120 मैच में चेन्नई को जीत मिली और 78 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बतौर कप्तान माही सीएसके को चार बार ट्रॉफी जीता चुके हैं।