30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs RCB : आरसीबी से आज पिछली हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी मुंबई, देखें इस मैच से जुड़ी हर जानकारी

MI vs RCB : आईपीएल में आज 9 मई को शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन समेत महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 May 2023, 7:11 AM IST

आरसीबी से कल पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, देखें इस मैच से जुड़ी हर जानकारी।

आरसीबी से कल पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, देखें इस मैच से जुड़ी हर जानकारी।

ipl 2023 MI vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के तहत आज 9 मई को 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना होगा। मुंबई की कमान जहां टीम को पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा के हाथ में होगी तो आरसीबी की अगुवाई एक बार फिर फाफ डु प्‍लेसिस संभालते नजर आएंगे। प्‍लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि दोनों ही टीम के 10 मैच में से 5 जीत के साथ 10 अंक हैं। ऐसे में मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन समेत महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स।


एमआई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 17 तो आरसीबी ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। इस तरह मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत में दोनों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में आरसीबी ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। यहां का विकेट लाल मिट्टी से बना है। इस पिच पर बड़े स्‍कोर बनना आम बात है। ऐसे में इस मुकाबले में भी बल्लेबाज जमकर रनों की बारिश कर सकते हैं। इस तरह दर्शकों को एक बार फिर हाईस्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

मुंबई के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक, 9 मई को मुंबई का मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने 10 फीसदी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही करीब 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार को मुंबई में न्‍यनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मुंबई बनाम बेंगलुरु के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, मुंबई बनाम बेंगलुरु के मैच का सीधा प्रसारण आप 9 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ सुपर जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़, बोले- ये तो बहुत बड़ा ब्लंडर था

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में भारत के बाद इन देशों का भी पाकिस्‍तान टीम भेजने से इनकार