MS Dhoni 250 Match in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 28 मई को गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मैच के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला ये फाइनल कई मायनों में अहम है। खास बात ये है कि एमएम धोनी इस मुकाबले में उतरते ही अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि कर लेंगे। धोनी आज जैसे ही टॉस के लिए उतरेंगे तो वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बन जाएंगे।