29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : आईपीएल नीलामी में इन 5 उम्रदराज खिलाड़ियों पर लगेगी बड़ी बोली

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए कल 23 दिसंबर कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बार नीलामी में पांच उम्रदराज खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लगाई जाएगी, जिनमें भारत का एक 40 वर्षीय खिलाड़ी भी शामिल है। जबकि चार विदेशी ऑलराउंडर हैं। इन सभी उम्रदराज खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Dec 2022, 11:21 AM IST

ipl-2023-oldest-players-in-mini-auction-amit-mishra-mohammad-nabi-moises-henriques.jpg

आईपीएल नीलामी में इन 5 उम्रदराज खिलाड़ियों पर लगेगी बड़ी बोली।

ipl 2023 Mini Auction : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कल 23 दिसंबर कोच्चि में नीलामी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाई जाएगा। बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए 991 क्रिकेटर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 405 क्रिकेटर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इन सभी खिलाड़ियाें पर सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, वहीं 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। इस बार नीलामी में पांच उम्रदराज खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई जाएगी, जिनमें भारत का 40 वर्षीय खिलाड़ी भी शामिल है। इन उम्रदराज खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा 24 नवंबर 2022 को ही 40 वर्ष के हुए हैं। अमित मिश्रा 2017 से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने हाल में ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली है, लेकिन वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। अमित मिश्रा पर भी आईपीएल नीलामी में बोली लगाई जाएगी। अमित मिश्रा का बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। वह भारत के लिए 10 टी20, 36 वनडे और 22 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

इन उम्रदराज ऑलराउंडर पर रहेगी सबकी नजर

अफगानिस्तानी स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी 1 जनवरी को 38 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 3 टेस्ट, 136 वनडे और 104 टी20 खेले हैं। आईपीएल नीलामी में उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स अगले साल 1 फरवरी को 36 वर्ष के हो जाएंगे। मोइसेस मौजूदा समय में बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स नेतृत्व कर रहे हैं। जहां वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी धमाल मचा रहे हैं। उन पर फ्रेंचाइजी टीम जमकर पैसा लुटा सकती हैं।

यह भी पढ़े - 12 साल बाद इस खतरनाक गेंदबाज ने लिया विकेट, कप्तान राहुल ने लगाया गले

इन प्लेयर्स पर लगेगी बड़ी बोली

पाकिस्तान में जन्मे सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के लिए खेलते हैं और वहीं के नागरिक हैं। 36 साल के ऑलराउंडर रजा पर नीलामी में टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। वहीं, नामीबिया के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर 37 वर्षीय डेविड वीज का बेस प्राइज एक करोड़ रुपये है। वह पहले आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़े - बीसीसीआई की बैठक में बड़ा फैसला, रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर सौंपी जाएगी इस दिग्गज को