
धोनी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें RCB के खिलाफ आज खेलेंगे या नहीं।
ipl 2023 RCB vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज 24वां मुकाबला शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। मैच से पहले सबकी नजरें चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी पर टिकी हैं। क्योंकि धोनी इन दिनों घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। धोनी के फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह आरसीबी के खिलाफ एक बार फिर से टीम की कमान संभालते हुए दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने एमएस धोनी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी के खेलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी मैच मिस करेंगे। हालांकि इसके लिए हमें इंतजार करना होगा। बता दें कि राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में धोनी को चोट से परेशान देखा गया था। धोनी ने उस मैच में महज 17 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि अंत तक टिके रहने बावजूद वह टीम को जिता नहीं सके थे।
सीएसके के ये खिलाड़ी भी हैं चोटिल
बता दें कि एमएस धोनी के अलावा सीएसके के कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल हैं। इसमें तेज गेंदबाज दीपक चाहर और सिसंडा मगाला शामिल हैं। सिसंडा मगाला चोट कारण करीब दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हुए हैं। वहीं, सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स महीने के अंत तक पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मैच के दौरान भिड़े खिलाड़ी, सूर्यकुमार समेत तीन पर लगा भारी भरकम जुर्माना
चोट के बावजूद धोनी की शानदार फॉर्म में
आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने सीएसके के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। इस आईपीएल में अब तक की तीन पारियों में से 2 में नाबाद रहे हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने नाबाद 14, लखनऊ के खिलाफ 12 और राजस्थान के खिलाफ नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें : संजू सैमसन को लेकर हर्षा भोगले के ट्वीट से मची खलबली
Published on:
17 Apr 2023, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.