21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बैंगलोर के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पूरन ने ठोकी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

IPL 2023 RCB vs LSG : निकोलस पूरन ने शानदार खेल दिखाते हुए आज आरसीबी के मुंह से जीत छीन ली और कोहली, प्लेसिस और मैक्सवेल के शानदार पारी पर पानी फेर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की टीम के लिए विराट, डू प्लेसिस और मैक्सवेल ने अर्धशतक बनाये| 2014 के बाद आईपीएल में गेंदबाजी करने उतरे पर्नेल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को शुरूआती झटके दिए |

2 min read
Google source verification
pooran.jpg

IPL 2023 RCB vs LSG : अंतिम बॉल तक चले मैच में आज लखनऊ ने बेंगलुरु को 1 विकेट से हरा दिया है। शुरुआती झटके के बाद मार्कस और पूरन ने लखनऊ की पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 200 से ऊपर रनों के लक्ष्य को 1 विकेट रहते लखनऊ ने हासिल कर लिया। एक समय लखनऊ का हाल काफी नाजुक था, लेकिन लखनऊ ने अंतिम समय तक संघर्ष किया और अप्रत्याशित जीत हासिल की।

निकोलस पूरन ने बनाया इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक


शुरुआती झटके के बाद मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ की बल्लेबाजी को संभाला और 30 गेंद में 65 रन बनाए| इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया, जो इस सीजन का सबसे तेज 50 है| इससे पहले सीएसके के बल्लेबाज रहाणे के पास सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड था, जिन्होंने पिछले मुकाबले में 19 गेंदों में 50 रन बनाए थे| लेकिन अब सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन हो गए हैं| जिन्होंने 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 15 गेंद में अपना 50 रन पूरा किया, और 19 गेंद में 62 रन बनाये जिसमे 4 चौके और 7 सिक्स लगाये|


आरसीबी के त्रिमूर्ति ने बनाए अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम उतरी, तब किंग कोहली और कप्तान प्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई| पहले विकेट के लिए कोहली और प्लेसिस ने 11.3 ओवर में 96 रन जोड़े| जिसके बाद कोहली 44 गेंद में 61 रन बनाकर अमित मिश्रा के शिकार बने| इसके बाद मैक्सवेल और प्लेसिस के बीच 44 गेंदों में 100 रन की साझेदारी हुई| रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 213 रन बनाये और लखनऊ को 214 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था|

यह भी पढ़ें : कौन है ये 'सख्त लौंडा' जो रिंकू के 5 छक्के का बाद भी खुश नहीं हुआ, कारण पता चल गया
डु प्लेसिस ने 46 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे| वहीँ फॉर्म में वापसी करते हुए बिग शो यानी मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 रन बनाए| जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे| लखनऊ के लिए अमित मिश्रा और मार्क वुड ने एक-एक सफलता हासिल की| वही जयदेव उनादकट और आवेश खान काफी महंगे साबित हुए| आवेश खान ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए, वहीँ जयदेव को 2 ओवर में 27 रन पड़े|

यह भी पढ़ें : IPL 2023: रिंकू से पहले तीन बल्लेबाज लगा चुके हैं ओवर में 5 छक्के

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग