7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिंकू सिंह के हाथों 5 छक्‍के खाने वाले यश दयाल को लगा गहरा सदमा, बीमारी के चलते 9 किलो वजन घटा

Yash Dayal Health Updates : आईपीएल में लगातार पांच छक्‍के लगाकर केकेआर को जिताने वाले रिंकू सिंह जहां हीरो बन गए हैं तो वहीं उनके हाथों पांच छक्‍के खाने वाले गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल को इससे गहरा सदमा लगा है। कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि यश दयाल फिलहाल बीमार हैं। उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Apr 2023, 8:03 PM IST

ipl-2023-yash-dayal-is-ill-after-rinku-singh-five-sixes-hardik-pandya-gives-health-updates.jpg

रिंकू सिंह के हाथों 5 छक्‍के खाकर यश दयाल को लगा गहरा सदमा।

Yash Dayal Health Updates : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में खेली गई रिंकू सिंह की उस पारी को कौन भूल सकता है, जिसमें उन्‍होंने आखिरी ओवर में पांच छक्‍के लगाकर गुजरात टाइटंस के जबड़े से हारी हुई बाजी जीत ली थी। रिंकू सिंह जहां इस पारी के बाद से हीरो बन गए हैं तो वहीं उनके हाथों पांच छक्‍के खाने वाले गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल जीरो बन गए हैं। उन छक्‍कों को यश दयाल शायद ही कभी भुला पाएं। यश दयाल को इससे गहरा सदमा लगा है। इतना ही नहीं उस मैच के बाद से वह नजर भी नहीं आए हैं। मुंबई पर गुजरात की जीत के बाद जब कप्‍तान पांड्या से सवाल किया गया कि क्‍या केकेआर के एक खराब ओवर से यश दयाल का आईपीएल करियर खत्‍म हो गया है? इस पर पांड्या ने बताया कि यश दयाल फिलहाल बीमार हैं। उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो गया।


ज्ञात हो क‍ि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच सांस रोक देने वाला बेहद रोमांचक मैच खेला गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी। उमेश यादव ने पहली गेंद पर एक रन लेते हुए रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी तो 5 गेंदों पर 28 रन जरूरत थी यानी हर गेंद पर सिक्‍स।

रातोंरात स्टार बने रिंकू सिंह

सभी को लग रहा था कि मैच गुजरात टाइटंस की मुट्ठी में है, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था। आखिरी ओवर फेंक रहे यश दयाल की गेंद पर रिंकू सिंह लगातार 5 छक्के जड़कर रातोंरात स्टार बन गए और यश दयाल के नाम आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उसके बाद से यश दयाल टीम से बाहर हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या एक ओवर से उनका आईपीएल करियर खत्‍म हो गया है?

जानें क्‍या कहा हार्दिक पांड्या ने

गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने यश दयाल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनसे पूछा गया कि 5 छक्के खाने के बाद से यश दयाल को खेलने का मौका क्‍यों नहीं दिया गया है? इस पर हार्दिक पांड्या ने बताया कि यश दयाल पिछले दस दिन से बीमार चल रहे हैं। उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो गया है। हालांकि वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही टीम में उनकी वापसी होगी।

यह भी पढ़ें : धोनी का रिकॉर्ड तोड़ हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

मां ने भी छोड़ दिया था खाना

मीडिया रिपोर्ट्स में पहले बताया गया था कि उस मैच के बाद यश की मां को भी गहरा सदमा लगा था। उन्‍होंने खाना तक छोड़ दिया था। हालांकि परिवार के सदस्यों के समझाने पर वह मान गईं। समझ सकते हैं कि उस मैच के बाद यश और उनके परिवार पर क्‍या बीत रही है? ऐसे में अब उम्मीद करेंगे कि यश दयाल उस मैच की काली यादों को भुलाकर जल्द वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें :वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्‍लेइंग 11 के 8 खिलाड़ी तय!