
IPL 2024 Final, KKR vs SRH Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान के फैसले को सनराइजर्स के बल्लेबाज सही साबित नहीं कर पाए। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी और वैभव अरोड़ा की घूमती गेंदों के सामने ऑरेन्ज आर्मी ने सिर्फ 21 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।
मैच से पहले जीत की हूंकार भरने वाले पैट कमिंस एंड कंपनी को पहला झटका स्टार्क ने दिया। इसके बाद वैभव ने ट्रैविस हेड को अपनी घूमती गेंद पर शिकार बनाया और विकेट के पीछे कैच करना कर पवेलियन भेजा। इसके बाद स्टार्क ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेज दिया। राहुल ने इससे पहले दोनों प्लेऑफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन आज वह स्टार्क का ज्यादा देर सामना नहीं कर सके और रमनदीप सिंह को कैच देकर पवेलियन लौटे।
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की लेकिन स्टार्क ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पहले ही ओवर में अभिषेक को बोल्ड मार दिया। अभिषेक 5 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ट्रेविस हेड तो एक गेंद भी नहीं टिकट सके और वैभव की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे दिया। राहुल ने थोड़ा संघर्ष जरूर किया और 13 गेंदों में 9 रन बनाकर स्टार्क का शिकार हुए।
Updated on:
26 May 2024, 8:19 PM IST
Published on:
26 May 2024, 8:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.