दूसरी ओर कोलकाता ने 24.75 करोड़ में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को टीम में शामिल किया है लेकिन पहली ही मुकाबले में जिस तरह क्लासेन ने उनका धुंआ उड़ाया था, उससे खुद स्टार्क सदमे में होंगे। आज उनके सामने फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली तो होंगे ही साथ ही उनके ही देश के कैमरन ग्रीन और ग्लैन मैक्सवेल होंगे, जो उनकी रणनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।