29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंड्या ने कर दी हद पार! मैदान पर रोहित ने लताड़ा, आकाश अंबानी में देखते रह गए

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 6 रन से हार के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली मच गई है। उधर सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या की जमकर आलोचना हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Oct 2024, 2:20 PM IST

rohi.jpg

Rohit Sharma-Hardik Pandya: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस, एक समय ऐसी स्थिति में थी, कि दो ओवर पहले मैच जीत जाते। मैच का रुख तब पलट गया, जब रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस आउट हो गए। इसके बाद न हार्दिक पंड्या टीम की नैया पार लगा पाए न टिम डेविड से कुछ कमाल हो पाया। आखिरी 5 विकेट सिर्फ 11 गेंदों के भीतर गंवाकर मुंबई लगातार 12वीं बार आईपीएल सीजन का पहला मैच हार गई।

इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने कई ऐसी हरकते कीं, जो फैंस को हजम नहीं हुई। टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनने का फैसला तो ठीक लगा लेकिन बुमराह और जेराल्ड कोएट्जी के होते हुए पहला ओवर खुद डालने आ गए। दो ओवर डालने के बाद जब कुछ असर नहीं डाल पाए तो आखिरकार बुमराह की याद आई और इस यॉर्कर किंग ने साहा को बोल्ड कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। इस दौरान रोहित शर्मा कवर्स या प्वाइंट कवर्स के आसपास फील्डिंग करते नजर आए। कोएट्जी के ओवर में हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को लॉन्ग ऑन पर भेज दिया।

इस मैच के शुरू होने से पहले ही हार्दिक पंड्या के खिलाफ मैदान में नारे लग रहे थे लेकिन जब रोहित शर्मा को उन्होंने जिस तरीके से फील्डिंग के लिए लॉन्ग ऑन पर भेजा, उसे देख फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। हार्दिक पंड्या को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जाने लगीं। मैच खत्म हुआ तो रोहित शर्मा, आकाश अंबानी के साथ कुछ बात कर रहे थे लेकिन अचानक हार्दिक पंड्या आए और उनको पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद रोहित शर्मा इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने आकाश अंबानी के सामने ही पंड्या की क्लास लगा दी।